About SahiNeev
Why we built a cost calculator for families building their own home.
हमारी कहानी
हमने अपने ही परिवार में देखा है — घर बनाते-बनाते पैसे खत्म हो जाना क्या होता है। छत डलने से पहले उधार लेना पड़ा। काम 8 महीने रुका रहा। जो घर दो साल में पूरा होना था, वो तीन साल तक अधूरा खड़ा रहा — खुले पिलर, ऊपर निकला सरिया, और हर बरसात में थोड़ा और नुकसान।
दिक्कत पैसों की नहीं थी। दिक्कत ये थी कि शुरू में किसी ने सही आंकड़ा नहीं बताया। ठेकेदार ने जो बजट बताया था, वो सिर्फ़ स्ट्रक्चर का था — फिनिशिंग, फिटिंग्स, बिजली-पानी का काम उसमें था ही नहीं।
इंजीनियर से पूछो तो फ़ीस लगती है। ठेकेदार से पूछो तो अंदाज़ा मिलता है। इंटरनेट पर हर जगह अलग जवाब। और जब तक सही आंकड़ा पता चलता है, तब तक नींव पड़ चुकी होती है।
SahiNeev इसलिए बनाया — ताकि घर बनाने से पहले आपको वो सब पता हो, जो जानना ज़रूरी है। क्योंकि घर सिर्फ़ ईंट-सीमेंट नहीं होता। वो आपकी पूरी ज़िंदगी की कमाई होती है।
हम क्या करते हैं
SahiNeev भारत के छोटे शहरों और कस्बों में अपना घर बना रहे परिवारों के लिए बनाया गया प्लेटफ़ॉर्म है। हम आपके प्लॉट और शहर के हिसाब से सटीक निर्माण लागत, सामग्री की गणना और बजट योजना उपलब्ध कराते हैं।
About the Company
SahiNeev is a digital platform operated by Dotpiper Technologies Pvt Ltd, a private limited company registered in New Delhi, India.
We provide personalised construction cost estimation reports, material quantity calculations, and budget planning tools for individual home builders across India. Our reports are generated using region-specific material rates, standard construction norms, and engineering estimation formulas.
- Registered Office
- Dotpiper Technologies Pvt Ltd
A-1/19B, First Floor, Paschim Vihar
New Delhi, West Delhi — 110063, Delhi, India - Contact
- hello.sahineev@gmail.com